देश

इस नए रूट पर जल्द दौड़ेगी वंदे भारत ट्रेन; जान लीजिए डिटेल्स…

 देशभर में अब तक लगभग सभी राज्यों को उनकी वंदे भारत ट्रेनें मिल चुकी हैं।

लगातार वंदे भारत ट्रेनों को लॉन्च किया जा रहा है।

पिछले महीने के आखिर में ही पीएम मोदी ने अयोध्या से एक साथ पांच वंदे भारत ट्रेनों को हरी झंडी दिखाई थी। अब जल्द ही एक और नए रूट पर वंदे भारत ट्रेन लॉन्च हो सकती है।

रेल राज्य मंत्री रावसाहेब दानवे ने कहा है कि जल्द ही महाराष्ट्र के कोल्हापुर से भी वंदे भारत ट्रेन शुरू की जाएगी। माना जा रहा है कि इससे बड़ी संख्या में यात्रियों को फायदा मिल सकता है।

बता दें कि कोल्हापुर से मुंबई रूट पर चलने वाली नई महालक्ष्मी एक्सप्रेस ट्रेन को दानवे ने वर्चुअल तरीके से मुंबई से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

इस दौरान, सांसद धनंजय महाडिक, धैर्यशील माने, संजय मांडलिक आदि मौजूद थे। स्थानीय मीडिया के अनुसार, इस मौके पर दानवे ने वादा किया कि दो महीने के भीतर वंदे भारत ट्रेन की शुरुआत की जाएगी। 

बता दें कि पिछले साल 2023 में भारतीय रेलवे ने 34 वंदे भारत ट्रेनों की शुरुआत की है। इस साल देशभर में 60 नई वंदे भारत ट्रेनों को लॉन्च करने का लक्ष्य है।

यह ट्रेनें 14 राज्यों और दो केंद्र शासित प्रदेशों को मिलने की संभावना है। मनी कंट्रोल की रिपोर्ट में दावा किया गया है कि रेलवे को साल 2024 में कुल 70 ट्रेनों की डिलिवरी मिल सकती है। इसमें से 15 नवंबर से पहले 60 मिलेंगी, जिन्हें नए रूट्स पर चलाया जाएगा। रे

लवे ने अब तक 35 रूट्स की भी पहचान कर ली है, जिनपर इन नई वंदे भारत ट्रेनों को शुरू किया जाएगा। बाकी अन्य रूट्स के लिए लगातार स्टडी चल रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button