देश

राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा पर यूपी में कड़ाके की ठंड, इन राज्यों में भी शीतलहर अलर्ट…

अयोध्या में आज रामलला की प्राण प्रतिष्ठा होने वाली है।

पूरा देश राममय है। राम की ऐसी लगन लगी है कि लोग ठंड को भी भूल गए।

हालांकि आज उत्तर प्रदेश, राजधानी दिल्ली समेत पूरा उत्तर भारत कड़ाके की ठंड की चपेट में हैं। यूपी के कई हिस्सों में सुबह घना कोहरा छाया रहा।

कई जगहों पर लोग ठंड के मारे अपने घरों में ही रामलला की प्राण प्रतिष्ठा का उत्सव मना रहे हैं। मौसम विभाग ने यूपी के लिए ठंड का अलर्ट जारी किया है।

मौसम विभाग का कहना है कि अगले चार दिनों तक ठंड से राहत की उम्मीद नहीं है। मौसम विभाग ने यह भी बताया है कि 25 जनवरी से शीतलहर का प्रभाव खत्म होगा। 

यूपी-बिहार में दिखा घना कोहरा
IMD के मुताबिक उत्तर प्रदेश और बिहार के कई इलाकों में अभी घना कोहरा छाया रहेगा। सोमवार को भी कोहरे के चलते दृश्यता काफी कम रही।

पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में भी कोहरा देखा गया। हरियाणा और पंजाब में भी 24 तारीख तक कड़ाके की ठंड का अलर्ट जारी किया गया है। 

कैसा रहेगा अयोध्या का मौसम
अयोध्या के मौसम को लेकर मौसम विभाग ने कहा है कि आसमान साफ रहेगा। बारिश की कोई गुंजाइश नहीं है हालांकि ठंड से राहत नहीं रहेगी।

अयोध्या का न्यूनतम तापमान 6 से 8 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है।

धुंध औऱ बदली जरूर छाई रह सकती है। वहीं दोपहर में 1 बजे के बाद धूप खुलने की भी उम्मीद है। बता दें कि ठंड के चलते ही भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी ने प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान में शामिल नहीं हो रहे हैं। 

दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम
राजधानी दिल्ली में रविवार को अधिकतम तापमान 15.8 डिग्री दर्ज किया गया था।

वहीं न्यूनतम तापमान 4.8 डिग्री तक पहुंच गया। रेलवे के मुताबिक सोमवार को दिल्ली पहुंचने वाली लगभग 11 ट्रेनें देरी से चल रही हैं। वहीं दिल्ली में भी 24 जनवरी तक घने कोहरे और कड़ाके की ठंड का अलर्ट जारी किया गया है। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button